Get App

Lok Sabha Elections 2024: चुनावी मैदान से हटने के बाद रोहन गुप्ता ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

Lok Sabha Elections 2024: अहमदाबाद पूर्व से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए रोहन गुप्ता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे इस्तीफे में रोहन गुप्ता ने कहा है कि मैं पिछले तीन दिनों से अपने पिता के खराब स्वास्थ्य की दिक्कत से जूझ रहा हूं

Akhileshअपडेटेड Mar 22, 2024 पर 1:05 PM
Lok Sabha Elections 2024: चुनावी मैदान से हटने के बाद रोहन गुप्ता ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
Lok Sabha Elections 2024: रोहन गुप्ता 2022 से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुजरात में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देते हुए पार्टी नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता (Rohan Gupta Resigns From Congress) ने शुक्रवार (22 मार्च) को इस्तीफा दे दिया। अहमदाबाद पूर्व से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए गुप्ता ने एक दिन पहले कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। रोहन गुप्ता 2022 से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। हाल ही में उन्हें पार्टी ने गुजरात की अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए चुना था। गुप्ता पहले कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।

गुप्ता ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से घोषणा की कि वह अपने पिता की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण चुनावी मुकाबले से हट रहे हैं। उन्होंने गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल को हाथ से लिखे गए एक पत्र की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें चुनावी मैदान से हटने के अपने फैसले की जानकारी दी गई थी। गुप्ता का नाम 12 मार्च को पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची में था।

अब पार्टी से दिया इस्तीफा

अहमदाबाद पूर्व से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए रोहन गुप्ता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे इस्तीफे में रोहन गुप्ता ने कहा है कि मैं पिछले तीन दिनों से अपने पिता के खराब स्वास्थ्य की दिक्कत से जूझ रहा हूं। कांग्रेस पार्टी को 40 देने वाले मेरे पिता के साथ किस तरह का सलूक किया गया। इस बारे में उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। गुप्ता ने कहा कि उनके आंसु थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि मैं नहीं चाहता हूं कि कांग्रेस में रहकर पिता की तरह अपने नेताओं के विश्वासघात की कीमत चुकाऊं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें