Lok Sabha Elections 2024: DMK के घोषणापत्र में पुडुचेरी को राज्य का दर्जा और NEET पर बैन का वादा, पढ़ें बड़ी बातें

Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि यह DMK चुनाव से पहले जो अपने घोषणापत्र में कहती है, हम उसे ही करते हैं, हमारे नेताओं ने हमें यही सिखाया है। जैसा कि कनिमोझी ने कहा, हम पूरे राज्य में गए और विभिन्न लोगों की बातें सुनीं। यह न केवल DMK का घोषणापत्र है बल्कि लोगों का घोषणापत्र है

अपडेटेड Mar 20, 2024 पर 11:49 AM
Lok Sabha Elections 2024: चेन्नई में इस कार्यक्रम में सांसद और स्टालिन की बहन कनिमोझी एवं पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे (File photo)

Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु में सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) ने 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। साथ ही DMK ने अपना घोषणापत्र भी जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin) ने बुधवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। चेन्नई में इस कार्यक्रम में सांसद और स्टालिन की बहन कनिमोझी एवं पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

इसके अलावा DMK ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की एक सूची की भी घोषणा की। DMK द्वारा जारी घोषणापत्र में पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने और NEET परीक्षा पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया गया है। AIADMK ने भी लोकसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु की 16 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

पार्टी घोषणापत्र जारी करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, "यह DMK ही है जो चुनाव से पहले घोषणापत्र बनाती है और हम जो कहते हैं वह करती रहती है, यही हमारे नेताओं ने हमें सिखाया है।"


स्टालिन ने कहा, "जैसा कि कनिमोझी ने कहा कि हम पूरे राज्य में गए और विभिन्न लोगों की बात सुनी। यह केवल DMK का घोषणापत्र नहीं है, बल्कि लोगों का घोषणापत्र है।" उन्होंने कहा, "जब बीजेपी 2014 में सत्ता में आई, तो उन्होंने भारत को नष्ट कर दिया। कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया गया। हमने I.N.D.I.A. गठबंधन बनाया है, और हम 2024 में अपनी सरकार बनाएंगे।"

ये भी पढ़ें- West Bengal: कूचबिहार में केंद्रीय मंत्री पर हमले के बाद बवाल, BJP-TMC के बीच भारी झड़प

उन्होंने आगे कहा, "हमारे घोषणापत्र में हमने तमिलनाडु के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की है और इस घोषणापत्र में हर जिले के लिए योजनाएं दी गई हैं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु दौरे पर एमके स्टालिन ने कहा, ''अगर पीएम मोदी तमिलनाडु में बाढ़ के समय आते तो मुझे खुशी होती।''

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।