Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर अपना दावा कभी नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि लेकिन इसपर बलपूर्वक कब्जा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि इसके लोग कश्मीर में विकास को देखने के बाद स्वयं भारत का हिस्सा बनना चाहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने रविवार (5 मई) को कहा कि पाकिस्तान ने भी चूड़ियां नहीं पहनी हैं। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है।
