Get App

Lok Sabha Election Phase 2 Seats: 13 राज्यों की इन 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग आज, मतदान के लिए रहें तैयार

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting: चुनाव आयोग ने पहले घोषणा की थी कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार के निधन के कारण मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान नहीं होगा। वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी, पढ़ें आपके राज्य की किस सीट पर हो रहा है आज मतदान

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2024 पर 5:00 AM
Lok Sabha Election Phase 2 Seats: 13 राज्यों की इन 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग आज, मतदान के लिए रहें तैयार
Lok Sabha Election Phase 2 Seats: 13 राज्यों की इन 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग

Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting: 18वीं लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा। 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 88 लोकसभा सीटों के मतदाता दुनिया के लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का हिस्सा बनेंगे। केरल की सभी 20 सीटें, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की 8-8, मध्य प्रदेश की 6, बिहार और असम की 5-5, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3 और त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर की 1-1 सीट और मणिपुर में दूसरे चरण में मतदान हो रहा है।

चुनाव आयोग ने पहले घोषणा की थी कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार के निधन के कारण मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान नहीं होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। सभी सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के दूसरे चरण (Phase 2) में कई प्रमुख उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। केरल में कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर, के मुरलीधरन और के सुधाकरन, सीपीएम उम्मीदवार इलामारम करीम, केके शैलजा, सी रवीन्द्रनाथ और एमवी जयराजन मैदान में हैं।

BJP के भी कई बड़े दिग्गज- मथुरा से हेमा मालिनी, मरेठ से अरुण गोविल, गौतमबुद्ध नगर से महेश शर्मा, की किस्मत भी इस चरण में दांव पर लगी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें