Get App

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के चुनाव में 46% उम्मीदवार करोड़पति, 20% पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीट आगरा, आवला, बदायूं, बरेली, एटा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, हाथरस मैनपुरी और संभल में वोटिंग होगी। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आठ महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। तीसरे चरण के चुनाव में 100 में से 46 यानी 46 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2024 पर 8:17 PM
Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के चुनाव में 46% उम्मीदवार करोड़पति, 20% पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज
Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के चुनाव में 46% उम्मीदवार करोड़पति, 20% पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीट के लिए मैदान में उतरे 46 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं और 20 फीसद प्रत्याशियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ‘उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच‘ और ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (ADR) ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीट आगरा, आवला, बदायूं, बरेली, एटा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, हाथरस मैनपुरी और संभल में चुनाव लड़ रहे सभी 100 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया।

‘यूपी इलेक्शन वॉच एडीआर’ के मुख्य संयोजक संजय सिंह ने सोमवार को ये रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि तीसरे चरण के चुनाव में 100 में से 46 यानी 46 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं।

इस उम्मीदवार की सबसे कम संपत्ति

इनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी 10 प्रत्याशी, समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सभी नौ-नौ उम्मीदवार, पीस पार्टी के तीन में से एक प्रत्याशी, स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के दो में से एक और जन शक्ति एकता पार्टी का एकमात्र उम्मीदवार करोड़पति है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें