Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Candidates: लोकसभा चुनाव-2024 के तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 संसदीय सीटों पर 7 मई को मतदान होना है। तीसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों का भविष्य टिका हुआ है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, प्रह्लाद जोशी और डिंपल यादव से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे विभिन्न प्रमुख नेता लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आमने-सामने होंगे। मध्यप्रदेश के विदिशा में शिवराज सिंह चौहान और राजगढ़ में दिग्विजय सिंह के लिए भी तीसरे चरण में वोट डाले जाएंगे।