Get App

Loksabha Election Phase 3: तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा! 93 सीटों पर 7 मई को वोटिंग, 1352 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Loksabha Election Phase 3: उत्तर प्रदेश की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली संसदीय सीट पर 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा। इस चरण में 100 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1.88 करोड़ मतदाता करेंगे

Akhileshअपडेटेड May 06, 2024 पर 3:28 PM
Loksabha Election Phase 3: तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा! 93 सीटों पर 7 मई को वोटिंग, 1352 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
Loksabha Election Phase 3: तीसरे चरण में 7 मई को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीटों पर मतदान होगा

Loksabha Election Phase 3: लोकसभा चुनाव- 2024 के तीसरे चरण के तहत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों के लिए चुनाव प्रचार रविवार (5 मई) शाम 6 बजे थम गया। इन सीटों पर 7 मई यानी मंगलवार को मतदान होगा। गुजरात की सूरत सीट बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव होंगे, उनमें गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, असम की 4 और गोवा की दो सीटें शामिल हैं। तीसरे चरण में कुल 1,352 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

इन दिग्गजों का तय होगा राजनीतिक भविष्य

यूपी

उत्तर प्रदेश की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली संसदीय सीट पर 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा। इस चरण में 100 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1.88 करोड़ मतदाता करेंगे। इनमें 1 करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता और 87 लाख से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं। तीसरे चरण में केंद्रीय मंत्री एस. पी. सिंह बघेल (आगरा), उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (मैनपुरी) और राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि (हाथरस) की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें