8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) में 5वें चरण में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कुल 695 उम्मीदवार तैयार हैं। चुनाव आयोग ने खुलासा किया कि चरण 5 में 49 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों (PC) के लिए कुल 1586 नामांकन दाखिल किए गए थे। कड़ी जांच के बाद, 749 नामांकन सही माने गए। राज्यों के हिसाब से देखें, तो महाराष्ट्र इसमें टॉप पर है, जहां 13 लोकसभा सीटों के लिए 512 नामाकन फॉर्म दाखिल किए गए। इसके बाद 14 संसदीय क्षेत्रों में 466 नामांकनों के साथ उत्तर प्रदेश है। झारखंड के 4-चतरा संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा 69 नामांकन मिले, इसके बाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 67 नामांकन हुए।
