Loksabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (19 अप्रैल) उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद मध्यम प्रदेश के दामोह में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अमरोहा में कहा कि अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। पीएम मोदी कहा कि साल 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आपका एक-एक वोट भारत को सुनिश्वित करने वाला है। भाजपा बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है। लेकिन इंडी गठबंधन की सारी शक्ति विरोध में लगती है। इस मानसिकता का नुकसान अमरोहा और पश्चिम यूपी को उठाना पड़ा है।
