Get App

भ्रष्ट कांग्रेस ने गरीबों की जरूरतों को नजरअंदाज किया, मैंने उसके लूट के लाइसेंस को खत्म किया: PM मोदी

Lok Sabha Elections 2024: अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भी जिक्र किया और कहा कि रामनवमी बहुत दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार अयोध्या में हमारे रामलला टेंट में नहीं बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे और यह सपना 500 साल बाद पूरा हुआ है

Akhileshअपडेटेड Apr 09, 2024 पर 11:47 AM
भ्रष्ट कांग्रेस ने गरीबों की जरूरतों को नजरअंदाज किया, मैंने उसके लूट के लाइसेंस को खत्म किया: PM मोदी
Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने कहा कि हमने देश की बड़ी-बड़ी समस्याओं का स्थायी इलाज किया है

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार (8 अप्रैल) को विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने आजादी के बाद से दशकों तक गरीबों की जरूरतों को नजरअंदाज किया और कभी उनका दर्द नहीं समझा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौर में भ्रष्टाचार देश की पहचान बन गई थी लेकिन उन्होंने कांग्रेस के लूट के लाइसेंस को खत्म कर दिया है। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के छोटे अमाबाल गांव में 'विजय संकल्प शंखनाद' रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर गरीबों की जरूरतों और आजादी के बाद दशकों तक उनके दर्द को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

उन्होंने तुष्टिकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। यह रैली बीजेपी उम्मीदवार महेश कश्यप (बस्तर लोकसभा सीट) और भोजराज नाग (कांकेर लोकसभा सीट) के समर्थन में आयोजित की गई थी। पिछले वर्ष राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में यह पीएम मोदी की पहली जनसभा थी।

'कांग्रेस की पहचान बन गई है भ्रष्टाचार'

पीटीआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा, ''कांग्रेस की सरकार के समय भ्रष्टाचार ही देश की पहचान बन गई थी और भ्रष्टाचार से अगर सबसे ज्यादा नुकसान किसी का होता है तो गरीब का नुकसान होता है। भ्रष्टाचार गरीब का हक मारता है। 2014 से पहले लाखों करोड़ रुपये के घोटाले होते थे।''

सब समाचार

+ और भी पढ़ें