Get App

Lok Sabha Election 2024: मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल BJP में हुईं शामिल, लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

Lok Sabha Elections 2024 Date: निर्वाचन आयोग (ECI) आज (16 मार्च) लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। शनिवार दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस है। 2019 में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराए गए थे। इस बार भी माना जा रहा है कि आम चुनाव 6 या 7 चरणों में ही होंगे। लोकसभा चुनावों के साथ ही ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के भी ऐलान हो सकते हैं

Akhileshअपडेटेड Mar 16, 2024 पर 1:54 PM
Lok Sabha Election 2024: मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल BJP में हुईं शामिल, लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव
Lok Sabha Election 2024: अनुराधा पौडवाल बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal joins Bharatiya Janata Party) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। वह शनिवार (16 मार्च) दोपहर लगभग 1.20 बजे नई दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचकर भगवा पार्टी में शामिल हुईं। अनुराधा पौडवाल ऐसे समय में बीजेपी का दामन थामा है, जब देश में आज ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने जा रहा है। माना जा रहा है कि अनुराधा पौडवाल बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती है।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर गायिका अनुराधा पौडवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मुझे खुशी है कि मैं उस सरकार में शामिल हो रही हूं जिसका सनातन (धर्म) से गहरा संबंध है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज बीजेपी में शामिल हो रही हूं।"

कौन हैं अनुराधा पौडवाल?

अनुराधा पौडवाल 1990 के दशक की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक थीं। वह अपनी सुरीली आवाज के लिए काफी लोकप्रिय थीं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने खूब प्रशंसा बटोरीं। उन्होंने 90 के दशक के कुछ लोकप्रिय गाने गाए, जिनमें 'धक धक करने लगा', 'नज़र के सामने', 'दिल है कि मानता नहीं', 'तुम्हें अपना बनाने की...' आदि शामिल हैं। उनकी कैसेट से म्यूजिक कंपनियों की रिकॉर्ड तोड़ कमाई होती थी। वह इतनी लोकप्रिय हो गई थीं उनकी तुलना लता मंगेशकर से होने लगी। हालांकि, गायिका को अपने निजी जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें