Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए उत्तर प्रदेश के छह उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं लिस्ट जारी की, जिसमें पार्टी ने धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) को आजमगढ़ लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर यह जानकारी दी। सपा ने उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें आजमगढ़ लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव का नाम शामिल है।
