Election Commissioners: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली समिति ने दो चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए गुरुवार को बैठक की। बैठक के बाद तीन सदस्यीय चयन समिति में विपक्षी सदस्य कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि पूर्व नौकरशाह सुखबीर सिंह संधू (Sukhbir Singh Sandhu) और ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त (Election Commissioners) किया गया है। फरवरी में अनूप चंद्र पांडे की रिटायरमेंट और पिछले शनिवार को अरुण गोयल के आश्चर्यजनक इस्तीफे के बाद ये दोनों पद खाली थे।
