Get App

Lok Sabha Election 2024: गौतम बुद्ध नगर सीट पर क्या BJP के डॉ. महेश शर्मा लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक, सपा और बसपा ने किस पर लगाया दांव

Lok Sabha Elections 2024: गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट 2008 में अस्तित्‍व में आई थी। इस सीट पर दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को वोट पड़ने वाले हैं। इस सीट से वर्तमान सांसद बीजेपी डॉ. महेश शर्मा हैं। बीजेपी ने इस सीट से एक बार फिर डॉ. शर्मा पर दांव लगाया है। यहां की 84 प्रतिशत आबादी हिंदू और 13 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 06, 2024 पर 5:12 PM
Lok Sabha Election 2024: गौतम बुद्ध नगर सीट पर क्या BJP के डॉ. महेश शर्मा लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक, सपा और बसपा ने किस पर लगाया दांव
गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट 2008 में अस्तित्‍व में आई थी।

Lok Sabha Election 2024: 19 अप्रैल से शुरू हो रहे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हर पार्टी कमर कस चुकी है। 7 चरणों में होने जा रहे आम चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। देशभर की 543 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। हर बार के चुनावों की तरह इस बार के चुनावों में भी उत्तर प्रदेश की सीटों की अहम भूमिका होगी। उत्तर प्रदेश में वोटिंग सातों चरणों में होगी और इस दौरान 80 सीटों पर कैंडिडेट की किस्मत का फैसला होगा।

राज्य की गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट की बात करें तो इस पर दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को वोट पड़ने वाले हैं। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट 2008 में अस्तित्‍व में आई थी। इसके तहत दो जिले गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर आते हैं। गौतम बुद्ध नगर जिले में 3 विधानसभा क्षेत्र आते हैं- नोएडा, जेवर और दादरी। वहीं बुलंदशहर जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र सिकंदराबाद और खुर्जा आते हैं।

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद बीजेपी के डॉ. महेश शर्मा हैं। साल 2019 के आम चुनावों में उन्हें 830,812 वोट मिले थे। उनके करीबी प्रतिद्वंदी बसपा के सतवीर नागर थे, जिन्हें 4,93,890 वोट मिले थे। कांग्रेस के डॉ. अरविंद कुमार सिंह को 42,077 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

इस बार किसके बीच है टक्कर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें