Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस (Congress) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बाद अब एक और राजनीतिक पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) को पिछले कुछ वर्षों के दौरान रिटर्न दाखिल करते समय पुराने पैन कार्ड के इस्तेमाल के लिए 11 करोड़ रुपये के बकाए के भुगतान को लेकर आयकर विभाग से एक नोटिस मिला है। सूत्रों ने बताया कि वामदल आयकर अधिकारियों के नोटिस को चुनौती देने के लिए अपने वकीलों से परामर्श कर रहा है।
