Lok Sabha Elections 2024: एक घंटे पहले अखिलेश यादव को आया एक फोन, बन गई कांग्रेस से गठबंधन की बात

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस की मीडिया विभाग ने आधिकारिक तौर पर समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलना किया। उन्होंने बताया कि आज शाम 5 बजे लखनऊ के फार्च्यून होटल में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमे कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उपस्थित रहेंगे

अपडेटेड Feb 21, 2024 पर 4:21 PM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Elections 2024: गठबंधन को लेकर बयान देने से करीब एक घंटा पहले अखिलेश यादव के पास एक फोन आया था

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को साफ कर दिया कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी और कांग्रेस (Congress) के बीच 'गठबंधन होगा'। उधर कांग्रेस की तरफ से भी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी गई। अब सिर्फ इंतजार है, तो शाम 5 बजे होने वाली उस प्रेस क्रॉफ्रेंस का जिसमें दोनों दलों के नेता गठबंधन का आधिकारिक ऐलान कर देंगे। सभी को हैरानी इस बात की है कि अभी कल तक ऐसा लग रहा था कि विपक्ष का I.N.D.I.A. गठबंधन यूपी में टूटने वाला है या टूट चुका है, लेकिन अचानक ही बाजी पलट गई। खबर है कि बयान देने से करीब एक घंटा पहले अखिलेश यादव के पास एक फोन आया था और फोन पर कोई नहीं बल्कि खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी थीं।

ये तो साफ हो चुका है कि सीटों को लेकर दोनों ही पार्टी के बीच आपसी सहमति बन गई है। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को कुल 17 सीटें दी हैं, जिसमें वाराणसी और प्रयागराज भी शामिल हैं। प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच फोन कॉल पर सीटों को लेकर ही बातचीत हुई।

फोन पर दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बातचीत?


दरअसल लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए गठबंधन का ऐलान करने से एक घंटे पहले प्रियंका गांधी का अखिलेश यादव को फोन आया। इस दौरान उन्होंने अखिलेश की तरफ से दी हुई सीटों पर सिर्फ दो बदलाव करने की मांग की।

पहला तो ये कि हाथरस सीट पर समाजवादी पार्टी ही चुनाव लड़े, बदले में कांग्रेस को सीतापुर सीट दी जाए। सपा ने इस मांग को मान लिया। जबकि दूसरी मांग ये थी कि बुलंदशहर या मथुरा में से एक सीट सपा ले ले और कांग्रेस को श्रावस्ती दे दें। इस पर अखिलेश विचार करने और शाम तक अपना जवाब देने की बात कही।

इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर सपा का कांग्रेस से कोई विवाद नहीं है और दोनों दलों के बीच गठबंधन होगा। यादव ने मुरादाबाद में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ में शामिल नहीं होने के सवाल पर कहा, "अंत भला तो सब भला। बाकी आप लोग समझदार हैं।" इस सवाल पर कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा या नहीं, अखिलेश ने कहा, 'गठबंधन होगा।'

Shubham Sharma

Shubham Sharma

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।