Loksabha Elections 2024: 'अंत भला तो सब भला...' अखिलेश यादव ने बोले- 'गठबंधन होगा', कांग्रेस ने भी किया ऐलान

Loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में जीत का विश्वास जताते हुए समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में कहीं नहीं है और वो "हारेगी"। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस की तरफ से भी गठबंधन का ऐलान कर दिया गया है

अपडेटेड Feb 21, 2024 पर 2:56 PM
Story continues below Advertisement
Loksabha Elections 2024: अखिलेश यादव ने दिया संकेत UP में कांग्रेस के साथ 'गठबंधन होगा'

Loksabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में तमाम कयास और संभावनओं के बीच आखिरकार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने साफ कर दिया है कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी का कांग्रेस (Congress) गठबंधन होगा। साथ ही उन्होंने ये भी साफ कि फिलहाल विपक्ष के I.N.D.I.A. गुट में कोई विवाद नहीं है। कांग्रेस की मीडिया डिपार्टमेंट ने भी गठबंधन का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर कहा, "अंत भला तो सब भला... गठबंधन होगा।" साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा, "कोई विवाद नहीं है।"

साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा, "कोई विवाद नहीं है।" हालांकि, यह पूछे जाने पर कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, सपा प्रमुख ने कहा, "जितनी ज्यादा से ज्यादा सीटें हम लड़ सकते हैं।"


खबर है कि आज शाम 5 बजे एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा-कांग्रेस गठबंधन का ऐलान कर सकती हैं। लखनऊ के फार्च्यून होटल में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

मीडिया ब्रीफिंग में कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उपस्थित रहेंगे। जबकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से नरेश उत्तम पटेल प्रेस वार्ता में मौजूद रहेंगे।

सपा कांग्रेस के बीच इन सीटों पर बनी बात

News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर समझौता लगभग तया हो चुका है और कभी भी आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने अखिलेश यादव की दी हुई सीटों पर आखिर में सिर्फ दो बदलाव मांगे हैं। इसमें पहला- हाथरस, सपा को वापस देकर, सीतापुर सीट दी जाए। अखिलेश की पार्टी ने भी इसे मान लिया है।

वहीं दूसरे बदलाव के तहत बुलंदशहर या मथुरा में से एक सीट सपा ले ले और कांग्रेस को श्रावस्ती दे दें। इस पर भी समाजवादी पार्टी ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही है। कांग्रेस आलाकमान भी अब संतुष्ट है।

Shubham Sharma

Shubham Sharma

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।