Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को साफ कर दिया कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी और कांग्रेस (Congress) के बीच 'गठबंधन होगा'। उधर कांग्रेस की तरफ से भी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी गई। अब सिर्फ इंतजार है, तो शाम 5 बजे होने वाली उस प्रेस क्रॉफ्रेंस का जिसमें दोनों दलों के नेता गठबंधन का आधिकारिक ऐलान कर देंगे। सभी को हैरानी इस बात की है कि अभी कल तक ऐसा लग रहा था कि विपक्ष का I.N.D.I.A. गठबंधन यूपी में टूटने वाला है या टूट चुका है, लेकिन अचानक ही बाजी पलट गई। खबर है कि बयान देने से करीब एक घंटा पहले अखिलेश यादव के पास एक फोन आया था और फोन पर कोई नहीं बल्कि खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी थीं।