Get App

Lok Sabha Elections 2024: बयानवीरों का BJP ने कर दिया पत्ता साफ, 'संविधान बदलने' का बयान देने वाले 6 बार के सांसद का काटा टिकट

Lok Sabha Elections 2024: BJP ने कर्नाटक से सांसद अनंत कुमार हेगड़े का टिकट काट दिया है। NDA के 400 सीटों के लक्ष्य को लेकर कुछ हफ्ते पहले उनकी बयानबाजी से विवाद खड़ा हो गया था। अनंत कुमार हेगड़े ने पिछले 28 साल में उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से 6 बार जीत हासिल की थी। जिसमें चार बार उन्हें लगातार विजय हासिल हुई थी

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 26, 2024 पर 10:06 AM
Lok Sabha Elections 2024: बयानवीरों का BJP ने कर दिया पत्ता साफ, 'संविधान बदलने' का बयान देने वाले 6 बार के सांसद का काटा टिकट
Lok Sabha Elections 2024: अनंत कुमार हेगड़े की जगह बीजेपी ने इस बार विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को मौका दिया है।

Lok Sabha Elections 2024: छह बार के सांसद रह चुके बीजेपी के नेता अनंत कुमार हेगड़े का पत्ता साफ हो गया है। उन्होंने 10 मार्च को कहा था कि अगर NDA को 400 सीटें मिलती हैं तो संविधान को बदल दिया जाएगा। इसके बाद पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया था। अब उन्हें इस बार के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया है। इस मामले में कहा जा रहा है कि पार्टी ने एक बार फिर ये संदेश दिया है कि जो नेता बिना सोचे-समझे बयानबाजी कर शीर्ष नेतृत्व को मुश्किल में डालते हैं। वो भविष्य के अपने चुनावी अवसरों को ही खतरे में डाल रहे हैं।

इस दौरान वो लगातार 4 बार भी जीते हैं। पार्टी ने इस बार ऐसे कई बड़बोले नेताओं के टिकट काट दिए हैं। इनमें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी शामिल हैं। इसलिए बीजेपी की ओर से सभी बड़बोले नेताओं के लिए यह स्पष्ट संदेश है। अनंत कुमार हेगड़े ने पिछले 28 सालों में भाजपा सांसद के तौर पर 6 बार उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से जीत हासिल की है।

अनंत हेगड़े दे चुके हैं कई बार विवादित बयान

अनंत हेगड़े कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। जिससे पार्टी के बड़े नेताओं को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हेगड़े ने कहा कि संविधान में संशोधन करना होगा। इसकी वजह ये है कि कांग्रेस के लोगों ने कुछ अनावश्यक बदलाव करके इसे मौलिक रूप से बदल दिया है। खासकर हिंदू समुदाय से जुड़े कानून। अगर यह सब बदलना है तो यह दो-तिहाई बहुमत के बिना नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अगर NDA को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी तो यह बदलाव किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें