Get App

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना BJP में शामिल

Lok Sabha Elections 2024: एक औपचारिक कार्यक्रम में बीजेपी में शामिल होने के बाद अर्चना पाटिल ने पत्रकारों से कहा, "मैं राजनीतिक क्षेत्र में काम करने के लिए बीजेपी में शामिल हुई हूं। मैं पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से बहुत प्रभावित हूं। यह महिलाओं को समान अवसर देता है।"

Akhileshअपडेटेड Mar 30, 2024 पर 3:15 PM
Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना BJP में शामिल
Lok Sabha Elections 2024: शिवराज पाटिल 2004 से 2008 के बीच UPA सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री थे

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल (Shivraj Patil joined the BJP) शनिवार (30 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। पाटिल उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुईं। फडणवीस ने कहा कि पाटिल के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र में पार्टी की संभावनाएं बढ़ेंगी।

अर्चना पाटिल उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चेयरपर्सन हैं। उनके पति शैलेश पाटिल चंदुरकर कांग्रेस के राज्य सचिव हैं। रविवार को एक औपचारिक कार्यक्रम में बीजेपी में शामिल होने के बाद अर्चना पाटिल ने पत्रकारों से कहा, "मैं राजनीतिक क्षेत्र में काम करने के लिए बीजेपी में शामिल हुई हूं। मैं पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से बहुत प्रभावित हूं। यह महिलाओं को समान अवसर देता है।"

अर्चना पाटिल ने आगे कहा, "मैंने लातूर में जमीनी स्तर पर काम किया है और मैं बीजेपी के साथ भी जमीनी स्तर पर काम करूंगी। मैं कभी भी आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में नहीं थी। मैं बीजेपी में शामिल हुई क्योंकि इसकी विचारधारा का मुझ पर बहुत प्रभाव है।" उन्होंने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से दक्षिण मुंबई में उनके आधिकारिक आवास 'सागर' में मुलाकात की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें