Lok Sabha Elections 2024: केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार (30 मार्च) को 27 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति गठित कर दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समिति के अध्यक्ष होंगे। जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस समिति के गठन को मंजूरी दी है। बीजेपी की इस चुनावी मेनिफेस्टो कमेटी में कुल 27 सदस्य होंगे।
