Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में BJP-NCP में गतिरोध खत्म, इन 4 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी अजित पवार की पार्टी

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर अब तक हुई बातचीत में राज्य की 48 सीटों में से 31 पर भारतीय जनता पार्टी, 13 पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और 4 सीटों पर अजित पवार की NCP लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेगी

अपडेटेड Mar 13, 2024 पर 2:16 PM
Lok Sabha Elections 2024: सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

Lok Sabha Elections 2024: कई दिनों से जारी चर्चा के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में 'महायुति गठबंधन (Mahayuti alliance in Maharashtra)' में सीट शेयरिंग को लेकर फैसला हो गया है। 'महायुति गठबंधन' में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार (Ajit Pawar) की NCP शामिल है। सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि NDA सहयोगियों ने उन चार सीटों को अंतिम रूप दे दिया है, जहां से अजित पवार अपने उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने कहा कि अजित पवार राज्य में अधिक सीटों के लिए सौदेबाजी कर रहे थे।

अब तक की बातचीत के मुताबिक, 'असली' एनसीपी के नेता शरद पवार के भतीजे अजित बारामती, रायगढ़, शिरूर और परभणी से अपने उम्मीदवार उतारेंगे। जबकि बीजेपी को 31 सीटें मिलेंगी। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

NCP का गढ़ है बारामती


बता दें कि बारामती पवार परिवार का गढ़ है। दशकों से यह राजनीतिक परिवार इस सीट से लड़ता और जीतता आया है। हालांकि, इस साल अजित पवार के चौंकाने वाले विद्रोह के बाद पार्टी और उसके समर्थकों में विभाजन के बाद परिवार के सदस्यों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। बारामती से मौजूदा सांसद और अजित पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले का मुकाबला अपनी भाभी और पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से होने की संभावना है।

सुनील तटकरे रायगढ़ से लड़ेंगे चुनाव

अजित पवार ने NCP के महाराष्ट्र अध्यक्ष और मौजूदा सांसद सुनील तटकरे को अनंत गीते के खिलाफ रायगढ़ का बचाव करने के लिए मैदान में उतारा है, जिन्हें संभवतः उद्धव ठाकरे की सेना द्वारा इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामित किया जाएगा। गीते ने पहले पीएम नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया था।

शिरूर में NCP प्रदीप कांड या अधलराव पाटिल को मैदान में उतार सकती है। दोनों नेता पार्टी का हिस्सा नहीं हैं। जबकि शिवसेना के पूर्व सांसद पाटिल को पिछले महीने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने म्हाडा के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया था। कांड पुणे में एक जिला सहकारी बैंक के प्रमुख भी हैं।

ये भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार पवन सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, आसनसोल से कर दिया था इनकार

शिवसेना से होगा कड़ी मुकाबला

NCP संभवतः परभणी के मौजूदा सांसद और उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय हरिभाऊ जाधव के खिलाफ राजेश विटेकर को मैदान में उतारेगी। विटेकर परभणी जिला परिषद के अध्यक्ष हैं। सीट बंटवारे को लेकर अब तक हुई बातचीत में राज्य की 48 सीटों में से 31 पर बीजेपी, 13 पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और 4 पर अजित पवार की NCP लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।