Get App

Lok Sabha Elections: 3 राज्यों के लिए BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी-शाह और योगी सहित ये नाम शामिल

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिव प्रकाश, मध्य प्रदेश बीजेपी प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा, महेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय श्री सत्यनारायण जटिया, जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार खटीक भी राज्य में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे

Akhileshअपडेटेड Mar 27, 2024 पर 1:39 PM
Lok Sabha Elections: 3 राज्यों के लिए BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी-शाह और योगी सहित ये नाम शामिल
LOK SABHA ELECTIONS 2024: लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तीन राज्यों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख शामिल हैं। सभी तीनों राज्यों में बीजेपी के 40-40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व बीजेपी प्रमुख नितिन गडकरी तीनों राज्यों में चुनावी जनसभाएं करेंगे।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिव प्रकाश, मध्य प्रदेश बीजेपी प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा, महेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय श्री सत्यनारायण जटिया, जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार खटीक भी राज्य में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे।

इसके अलावा फग्गन सिंह कुलस्ते, स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, देवेन्द्र फड़नवीस, केशव प्रसाद मौर्य, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरनिया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, कैलाश विजयवर्गीय, जयभान सिंह पवैया, राकेश सिंह, लाल सिंह आर्य, नारायण कुशवाह, तुलसी सिलावट, निर्मला भूरिया, ऐदल सिंह कंसाना, गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, सुरेश पचौरी, कविता पाटीदार और गौरीशंकर बिसेन भी एमपी की जनता को संबोधित करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें