लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट तैयार, UP में सहयोगी दल को 6 सीट, दिल्ली में बदले जा सकते हैं चेहरे, देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के मकसद से विचार-विमर्श करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक शुक्रवार तड़के समाप्त हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह बैठक पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुई थी और चार घंटे से अधिक समय तक चली।

अपडेटेड Mar 01, 2024 पर 3:28 PM
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट तैयार, UP में सहयोगी दल को 6 सीट,

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) फुल मोड आ चुकी है। वैसे तो ये पार्टी हमेशा चुनाव मोड में ही रहती है, लेकिन अभी सयम एक्टिव होने का भी है। गुरुवार देर रात तक BJP की केंद्रीय चुनाव समिति बैठक चली। इस बैठक के बाद से ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि बीजेपी जल्द ही उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। अगले 48 घंटे बहुत ही अहम हैं। 100 से 125 उम्मीदवारों के नाम के साथ पहली लिस्ट आज या कल तक जारी की जा सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 20 से 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं। इसमें पिछली 14 हारी हुई सीटों के साथ दूसरी प्रमुख सीटों पर भी घोषित कर सकती उम्मीदवार। बीजेपी उत्तर प्रदेश की 74 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी की 6 सीट BJP अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ेगी।

BJP ने रखा सहयोगियों का भी ध्यान


सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा कुछ इस तरह से हुआ है, निषाद पार्टी को एक सीट, राष्ट्रीय लोक दल को दो सीट, अपना दल को दो सीट और एक सीट पर ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को मिलेंगे।

इसके साथ ही सूत्रों ने ये भी बताया कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में किसी मुस्लिम चेहरे पर लोकसभा चुनाव में दाव नहीं लगाएगी। इसके अलावा पार्टी दिल्ली में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए चेहरे बदलने की तैयारी में है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, पार्टी इस बार विष्णु मित्तल, बांसुरी स्वराज, हर्ष मल्होत्रा, दुष्यंत कुमार पर दाव लगा सकती है।

BJP की पहली लिस्ट में UP की कितनी सीट?

- नरेंद्र मोदी- वाराणसी

- राजनाथ सिंह- लखनऊ

- संजीव बालियान- मुजफ्फरनगर

- हेमा मालिनी या श्रीकांत शर्मा- मथुरा

- दिनेश लाल यादव- आजमगढ़

- निरंजन ज्योति- फतेहपुर

- राजकुमार चाहर- फतेहपुर सीकरी

- भोला सिंह- बुलंदशहर

- घनश्याम सिंह लोधी- रामपुर

- एसपी सिंह बघेल- आगरा

- राजवीर सिंह- इटावा

- सतीश गौतम- अलीगढ़

इसके अलावा बीजेपी सहारनपुर से राघव लखनपाल, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से रितेश पांडेय को उम्मीदवार बना सकती है। साथ ही गौतम बुद्ध नगर से महेश शर्मा और गाजियाबाद से वीके सिंह को फिर से टिकट मिल सकता है। अलीगढ़ से सतीश गौतम

सूत्रों की मानें, तो रायबरेली और मैनपुरी पर फिलहाल कोई नाम फाइनल नहीं। रायबरेली से किसी बड़े ब्राह्मण चेहरे पर दाव लगाया जा सकता है। मैनपुरी से किसी ठाकुर चेहरे के साथ मैदान में उतरने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अंतम बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा गया है। इसके अलावा पार्टी हाथरस से भी उम्मीदवार बदल सकती है।

वहीं अगर दूसरे राज्यों और बड़े नेताओं के नाम पर एक नजर डाली जाए, तो अमित शाह को गुजरात के गांधी नगर, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को विदिशा से टिकट दिया जा सकता है। नीचें देखें पूरी लिस्ट...

गुजरात

अमित शाह- गांधीनगर

सीआर पाटिल- नवसारी

पूनम मदाम- जामनगर

पुरषोत्तम रुपाला- सीट तय नहीं

मनसुख मण्डावीय- सीट तय नहीं

त्रिपुरा

प्रतिमा भौमिक- त्रिपुरा वेस्ट

जम्मू-कश्मीर

जितेंद्र सिंह- उधम नगर

जुगल किशोर शर्मा- जम्मू

दिल्ली

रमेश बिधूड़ी- साउथ दिल्ली

प्रवेश वर्मा- पश्चिमी दिल्ली

मनोज तिवारी- उत्तर पूर्वी दिल्ली

दुष्यंत गौतम

मध्य प्रदेश

ज्योतिरादित्य सिंधिया- गुना

शिवराज सिंह चौहान- विदिशा

नरोत्तम मिश्रा- भोपाल

बीडी शर्मा- खजुराहो

उत्तराखंड

अजय भट्ट- नैनीताल

अजय टम्टा- अल्मोड़ा

टेहरी- त्रिवेंद्र सिंह रावत

राजस्थान

वसुंधरा राजे- झालावाड़

अर्जुन राम मेघवाल- बीकानेर

सीपी जोशी- चित्तौड़गढ़

गजेंद्र सिंह शेखावत- जोधपुर

कैलाश चौधरी- बाड़मेर

ओम बिरला- कोटा

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी इस दिन जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, BJP की हाईप्रोफाइल बैठक में इन सीटों पर लगी मुहर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।