Lok Sabha Elections 2024: आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगियों ने सोमवार (11 मार्च) को लंबी चर्चा के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया। इसके तहत, भारतीय जनता पार्टी (BJP) 6 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि तेलुगु देशम पार्टी (TDP) 17 संसदीय और 144 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
