Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने सोमवार (1 अप्रैल) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र (BJP Manifesto for Lok Sabha Elections) कुछ दिनों में जारी करेगी। बीजेपी की सोमवार को चुनाव घोषणापत्र समिति की पहली बैठक हुई जिसके केंद्र में सरकार के 'विकसित भारत' का एजेंडा और उसकी रूपरेखा रही। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रमुख वादों पर चर्चा करने के लिए आठ केंद्रीय मंत्रियों और 3 मुख्यमंत्रियों ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बैठक की।
