Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र में सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे पर चर्ची की है। उन्होंने शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और एनसीपी प्रेसिडेंट अजीत पवार (Ajit Pawar) से इस बारे में चर्चा की। पवार महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री हैं। यह बातचीत 8 मार्च को देर रात हुई। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस बातचीत में शामिल थे। शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना, पवार की अगुवाई वाली एनसीपी और BJP ने महाराष्ट्र में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं।
