Lok Sabha Elections 2024: BRS, BSP ने लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना में किया गठबंधन, KCR की पार्टी ने उतारे पांच उम्मीदवार

Lok Sabha Elections 2024: गठबंधन का ऐलान करते हुए KCR ने कहा कि सीट-बंटवारे को लेकर बाद में घोषिणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मुद्दों पर दोनों पार्टियों के बीच वैचारिक समानता है, क्योंकि उनके नेतृत्व वाली पिछली BRS सरकार ने दलितों और दूसरे लोगों के कल्याण के लिए दलित बंधु और दूसरी योजनाएं लागू की थीं

अपडेटेड Mar 05, 2024 पर 9:42 PM
Lok Sabha Elections 2024: गठबंधन की घोषणा BRS के अध्यक्ष और पूर्व CM के.चंद्रशेखर राव और प्रदेश BSP अध्यक्ष आर.एस.प्रवीण कुमार ने की

Lok Sabha Elections 2024: भारत राष्ट्र समिति (BRS) और मायावती के बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना में गठबंधन करने का फैसला किया। इसकी घोषणा भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (KCR) और प्रदेश बसपा अध्यक्ष आर.एस.प्रवीण कुमार ने की। राव ने कहा कि सीट-बंटवारे को लेकर बाद में घोषिणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मुद्दों पर दोनों पार्टियों के बीच वैचारिक समानता है, क्योंकि उनके नेतृत्व वाली पिछली BRS सरकार ने दलितों और दूसरे लोगों के कल्याण के लिए दलित बंधु और दूसरी योजनाएं लागू की थीं।

राव ने कहा कि वह जल्द ही बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती से बात करेंगे और कुमार पहले ही इस मामले में उनसे बात कर चुके हैं। उन्होंने ये भी दावा किया कि 'BJP के कारण देश में धर्मनिरपेक्षता खतरे में है'। कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी ने तेलंगाना को BJP और "कांग्रेस, जो बीजेपी की तरह बनती जा रही है" दोनों से बचाने के लिए BRS के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, BRS ने धर्मनिरपेक्षता की रक्षा की है। इस बीच, BRS ने आज लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में मौजूदा सांसद मन्ने श्रीनिवास रेड्डी को फिर से महबूबनगर से मैदान में उतारने का फैसला किया।


BRS ने जारी की चार उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

पार्टी ने सोमवार को संसद चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इसके साथ ही BRS ने अब तक चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। तेलंगाना में लोकसभा सीटों की कुल संख्या 17 है।

BRS ने लोकसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट की घोषणा की। पार्टी ने दो मौजूदा सांसदों पर दोबारा भरोसा जताया है।

बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव की ओर से घोषित लिस्ट में एन. नागेश्वर राव को खम्मम सीट, बी. विनोद कुमार को करीमनगर, मलोथ कविता को महबूबाबाद और कोप्पुला ईश्वर को पेद्दापल्ली सीट से टिकट दिया गया है।

नागेश्वर राव और कविता मौजूदा लोकसभा के सदस्य हैं। विनोद कुमार पूर्व लोकसभा सदस्य हैं, जबकि कोप्पुला ईश्वर पिछली BRS सरकार में मंत्री थे।

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में JDU ने BJP को इस बार दिया बड़े भाई का दर्जा, इस फॉर्मूले पर सीट शेयरिंग तय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।