Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में मुख्य मुकाबला कांग्रेस (Congress) और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। कांग्रेस ने अभी तक सिर्फ 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि बीजेपी ने सभी सीटों पर कैंडिडेट्स उतार दिए हैं। पिछली बार वर्ष 2019 में जब वहां भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय भी मोदी लहर में बीजेपी ने बाजी मारी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजे में 10 सीटें बीजेपी ने फतह की थी और बची एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अपना जनाधार वापस हासिल करने की चुनौती है क्योंकि इस बार अभी पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने धमाकेदार वापसी की थी।
