Get App

Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में BJP-कांग्रेस ने घोषित किए कैंडिडेट्स, पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी लड़ेंगे चुनाव, देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है। पिछली बार वर्ष 2019 में जब वहां भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय भी मोदी लहर में बीजेपी ने बाजी मारी थी। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। इसमें से 10 सीटें पिछली बार बीजेपी ने फतह की थी और बची एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 14, 2024 पर 5:24 PM
Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में BJP-कांग्रेस ने घोषित किए कैंडिडेट्स, पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी लड़ेंगे चुनाव, देखें पूरी लिस्ट
Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। इसमें से 10 सीटें पिछली बार बीजेपी ने फतह की थी और बची एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी।

Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में मुख्य मुकाबला कांग्रेस (Congress) और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। कांग्रेस ने अभी तक सिर्फ 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि बीजेपी ने सभी सीटों पर कैंडिडेट्स उतार दिए हैं। पिछली बार वर्ष 2019 में जब वहां भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय भी मोदी लहर में बीजेपी ने बाजी मारी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजे में 10 सीटें बीजेपी ने फतह की थी और बची एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अपना जनाधार वापस हासिल करने की चुनौती है क्योंकि इस बार अभी पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने धमाकेदार वापसी की थी।

राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 54 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। कांग्रेस को सिर्फ 35 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 68 और बीजेपी को 15 सीटें हासिल की थी। विधानसभा चुनाव में महादेव बेटिंग स्कैम का साया छाया रहा और इसकी आंच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक भी पहुंची थी।

भूपेश बघेल को अब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव से टिकट दिया है। फिलहाल वह पाटन विधानसभा सीट से विधायक हैं। लोकसभा चुनाव में भी महादेव बेटिंग स्कैम का साया दिख सकता है और राज्य में चुनावी सभा में प्रमुख मुद्दे के तौर पर उभारा जा सकता है।

यहां देखें पूरी लिस्ट:-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें