Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार (3 अप्रैल) को उत्तर पूर्वी दिल्ली से पार्टी के 'घर-घर गारंटी (Ghar Ghar Guarantee)' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'गारंटी (Modi ki guarant)' तो लोगों को नहीं मिली, लेकिन उनकी पार्टी जो गारंटी दे रही है, उन पर वह अमल करेगी। कांग्रेस पार्टी का यह चुनावी अभियान पांच 'न्याय' और 25 'गारंटी' पर आधारित है। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता 5 'न्याय' और 25 'गारंटी' वाला कार्ड घर-घर जाकर वितरित करेंगे। पार्टी का लक्ष्य आठ करोड़ परिवारों तक पहुंचने का है।
