Get App

Lok Sabha Elections 2024: डिंपल, अक्षय और धर्मेंद्र... समाजवादी पार्टी ने तीन मजबूत सीट पर उतारे यादव परिवार के उम्मीदवार

Lok Sabha Elections 2024: सपा ने योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद को मैदान में उतारा है। योगी यहां कई बार सांसद चुनकर आए हैं। फैजाबाद सीट के तहत महत्वपूर्ण अयोध्या आता है। इस सीट से पार्टी की पसंद 77 साल के अवधेश प्रसाद हैं। वह मिल्कीपुर से नौ बार विधायक हैं और यादव परिवार के करीबी सहयोगी होने के साथ-साथ एक दलित चेहरा भी हैं, जिनका सपा में दबदबा बढ़ता जा रहा है

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 31, 2024 पर 6:15 AM
Lok Sabha Elections 2024: डिंपल, अक्षय और धर्मेंद्र... समाजवादी पार्टी ने तीन मजबूत सीट पर उतारे यादव परिवार के उम्मीदवार
Lok Sabha Elections 2024: डिंपल, अक्षय और धर्मेंद्र... समाजवादी पार्टी ने तीन मजबूत सीट पर उतारे यादव परिवार के उम्मीदवार

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Polls) के लिए उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी (SP) के 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में परिवार के नाम शामिल हैं, जिसमें प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) पार्टी के गढ़ मैनपुरी से चुनाव लड़ रही हैं। ये सीट कई बार मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पास रही है और एक साल पहले सपा संरक्षक के निधन के बाद खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल ने जीत हासिल की थी। परिवार के दो और नाम अखिलेश के चचेरे भाई-बदायूं के धर्मेंद्र यादव और फिरोजाबाद के अक्षय यादव हैं।

SP के दिग्गज नेता राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय ने 2019 में कड़े मुकाबले में BJP से सीट हारने से पहले 2014 में फिरोजाबाद से जीत हासिल की थी। धर्मेंद्र भी 2009 और 2014 में बदायूं से सांसद रहे हैं, लेकिन 2019 में मामूली अंतर से BJP से हार गए थे।

सपा ने योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद को मैदान में उतारा है। योगी यहां कई बार सांसद चुनकर आए हैं। फैजाबाद सीट के तहत महत्वपूर्ण अयोध्या आता है। इस सीट से पार्टी की पसंद 77 साल के अवधेश प्रसाद हैं। वह मिल्कीपुर से नौ बार विधायक हैं और यादव परिवार के करीबी सहयोगी होने के साथ-साथ एक दलित चेहरा भी हैं, जिनका सपा में दबदबा बढ़ता जा रहा है।

सपा ने संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को टिकट दिया है, जहां से वह मौजूदा सांसद हैं। मुरादाबाद का टिकट अभी घोषित नहीं किया गया है। पार्टी के पास इस समय केवल तीन लोकसभा सांसद हैं- डिंपल, बर्क और हसन। 2019 में जीतने के बाद सपा रामपुर और आज़मगढ़ उपचुनाव में हार गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें