Lok Sabha Elections 2024: DMK का कांग्रेस के साथ सीट समझौता, ग्रांड ओल्ड पार्टी को तमिलनाडु में 9 और पुडुचेरी में 1 सीट मिली

Lok Sabha Elections 2024: सूत्रों ने कहा “आप सभी जानते हैं कि सीएम स्टालिन के नेतृत्व में तमिलनाडु देश की विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ रहा है। जिस तरह से केंद्र सरकार विपक्षी राज्यों पर हमला कर रही है, उससे हम वाकिफ हैं। हम जानते हैं कि हर दिन, मोदी और सरकार तमिलनाडु के गौरव पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं

अपडेटेड Mar 09, 2024 पर 8:28 PM
Lok Sabha Elections 2024: DMK का कांग्रेस के साथ सीट समझौता

Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने आगामी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) को राज्य में 9 और पड़ोसी पुडुचेरी में एक सीट दी। राज्य में दोनों दलों ने 2019 के अपने सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को दोहराया है। DMK अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और TNCC प्रमुख के सेल्वापेरुन्थागई ने AICC नेताओं केसी वेणुगोपाल और अजॉय कुमार की मौजूदगी में सीट शेयरिंग को अंतिम रूप दिया।

वेणुगोपाल ने मीडियाकर्मियों से कहा, “कांग्रेस तमिलनाडु में 9 सीटों और पुडुचेरी में एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर हम DMK और गठबंधन दलों के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। हम तमिलनाडु की सभी 40 सीटें जीतेंगे।"


वेणुगोपाल ने यह भी विश्वास जताया कि कांग्रेस और DMK गठबंधन तमिलनाडु और पुडुचेरी की सभी 40 सीटें जीतेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और DMK के बीच 'बंधन' बरकरार है।

तमिलनाडु में धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन में कांग्रेस DMK की प्रमुख सहयोगी है। तमिलनाडु में 2019 के लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) में, कांग्रेस ने पुडुचेरी की एक सीट के अलावा, कुल 39 संसदीय सीटों में से नौ पर चुनाव लड़ा। तमिलनाडु में हुए चुनाव में उसने आठ सीटें जीतीं। DMK ने उस साल 20 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी पर जीत हासिल की।

2021 के विधानसभा चुनावों में, DMK ने 234 में से 188 सीटों पर चुनाव लड़ा और 133 सीटें जीतीं। कांग्रेस को 25 सीटें दी गईं, उसने 18 सीटें जीतीं।

उधर दूसरी तरफ से BJP ने आगामी लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के साथ अपना गठबंधन पक्का कर लिया। दक्षिणी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया कि गठबंधन चुनाव में जीत हासिल करेगा।

Lok Sabha Elections 2024: क्या अपनी भाभी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी सुप्रिया सुले? जानिए महाराष्ट्र में बना रहा क्या समीकरण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।