Get App

'PM बनने का इरादा नहीं है अगर...': जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल का पहला इंटरव्यू

Lok Sabha Elections 2024: केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्षी I.N.D.I.A. गठबंधन के उम्मीदवार के बारे में फैसला चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि विपक्षी गठबंधन धीरे-धीरे 300 के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है

Edited By: Akhileshअपडेटेड May 23, 2024 पर 12:17 PM
'PM बनने का इरादा नहीं है अगर...': जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल का पहला इंटरव्यू
Lok Sabha Election 2024: AAP को चुनेंगे तो मुझे वापस जेल नहीं जाना पड़ेगा, अरविंद केजरीवाल ने जनता से की अपील

Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (23 मई) को कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A. गठबंधन जीतता है तो देश का अगला प्रधानमंत्री बनने का उनका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य देश और लोकतंत्र को मौजूदा तानाशाही से बचाना है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने यह आरोप भी लगाया कि यदि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में वापस आई तो सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया जाएगा और यह चुनाव को हाईजैक कर लेगी।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्षी I.N.D.I.A. गठबंधन के उम्मीदवार के बारे में फैसला चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) धीरे-धीरे 300 के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है। केजरीवाल ने कहा, "वह अपने दम पर सरकार बनाएगा। गठबंधन एक अच्छी, स्थिर सरकार देगा।"

क्या राहुल गांधी को पीएम स्वीकार करेंगे?

यह पूछे जाने पर कि कया वह खुद को I.N.D.I.A. गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का चेहरा मानते हैं, केजरीवाल ने कहा, "मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है। हम (AAP) एक बहुत छोटी पार्टी हैं जो केवल 22 सीट पर चुनाव लड़ रही है।" इस सवाल पर कि क्या वह राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार करेंगे, केजरीवाल ने कहा, "ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। यह एक सैद्धांतिक सवाल है। जब हम साथ बैठेंगे तो इस पर चर्चा करेंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें