Lok Sabha Elections 2024: मैंने इंदौर के सांसद का टिकट कटने की ‘उड़ती-उड़ती खबर’ सुनी है, ये क्या बोले गए BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय

Lok Sabha Elections 2024: BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जार कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश की 24 सीटों पर भी उम्मदवारों के नाम का ऐलान किय गया है। हालांकि, इस लिस्ट में इंदौर सीट को छोड़ दिया गया है। कैलाश विजयवर्गीय ने जिस कार्यक्रम में ये बात कही, उसी कार्यक्रम में बीजेपी के कई नेता भी मौजूद थे

अपडेटेड Mar 06, 2024 पर 8:40 PM
विजयवर्गीय ने अपने गृह नगर इंदौर में एक कार्यक्रम में श्रोताओं के रूप में मौजूद सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को संबोधित करते हुए मजाकिया लहजे में यह बात कही

Lok Sabha Elections 2024: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की इंदौर लोकसभा सीट (Indore Lok Sabha Seat) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार को लेकर रहस्य कायम है। इस बीच, सूबे के काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने बुधवार को यह कहकर अटकलों को हवा दे दी कि उन्होंने इस क्षेत्र के मौजूदा BJP सांसद शंकर लालवानी का टिकट कटने की ‘‘उड़ती-उड़ती खबर’’ सुनी है।

विजयवर्गीय ने अपने गृह नगर इंदौर में एक कार्यक्रम में श्रोताओं के रूप में मौजूद सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को संबोधित करते हुए मजाकिया लहजे में यह बात कही। कार्यक्रम में बीजेपी के कई नेता भी मौजूद थे।

विजयवर्गीय ने मंच से हंसी-मजाक करते हुए कहा, "मुझे तो उड़ती-उड़ती खबर यह भी मिली है कि शंकरजी (लालवानी) का टिकट इसलिए कटा, क्योंकि यह टिकट किसी महिला को देना है। हालांकि, मुझे इस खबर की सच्चाई पता नहीं है।"


BJP के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को ‘‘सुरक्षित सीट’’ से चुनाव लड़वाने की बात कही है।

विजयवर्गीय ने महिला श्रोताओं से पूछा कि अगर प्रधानमंत्री उन्हें चुनाव लड़ने को कहें, तो उनमें से कितनी महिलाएं चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं? उनके इस सवाल पर कई महिलाओं ने हाथ उठाकर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई।

इंदौर, उन लोकसभा सीटों में शामिल है, जहां BJP ने अब तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

विजयवर्गीय ने बाद में बताया 'मजाक'

इंदौर, उन लोकसभा सीटों में शामिल है, जहां BJP ने अब तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

हालांकि, बयान के तूल पकड़ने के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि वो ‘मजाक’ कर रहे थे और इंदौर सीट के टिकट के दावेदारों में लालवानी अब भी शामिल हैं।

लालवानी का टिकट कटने के बयान के बारे में मीडिया ने विजयवर्गीय से बुधवार देर शाम सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि महिलाओं के कार्यक्रम में वह मजाक में यह बात बोल रहे थे। उन्होंने कहा, "फिलहाल इंदौर सीट से BJP उम्मीदवार तय नहीं हुआ है। अभी लालवानी भी टिकट के दावेदार हैं।"

क्या है इंदौर सीट का इतिहास?

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इंदौर से साल 1989 से 2014 के बीच लगातार आठ बार लोकसभा चुनाव जीते थे, लेकिन 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को चुनाव नहीं लड़ाने के बीजेपी के नीतिगत निर्णय को लेकर मीडिया में खबरें आने के बाद उन्होंने वक्त की नजाकत भांपते हुए पांच अप्रैल 2019 को खुद घोषणा की थी कि वह बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगी।

इसके बाद BJP ने पिछले लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) में लालवानी को इंदौर से टिकट दिया था।

सिंधी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लालवानी ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी को पांच लाख 47 हजार 754 वोट के बड़े अंतर से हराया था और इस सीट पर BJP का 30 साल पुराना कब्जा बरकरार रखा था।

Lok Sabha Elections 2024: MP में शिवराज को त्याग का तोहफा, BJP ने 24 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।