लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। इस बार कुल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके साथ ही, चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं, जिनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 102 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी 19 अप्रैल को होंगे।