Lok Sabha Elections 2024: "संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल", लोकसभा चुनाव के लिए APP का कैंपेन लॉन्च

आम आदमी पार्टी दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में सीट बंटवारे के समझौते के तहत I.N.D.I.A. अलायंस की पार्टनर कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि, पंजाब में दोनों पार्टियां स्वतंत्र रूप से आम चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

अपडेटेड Mar 08, 2024 पर 12:50 PM
Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी I.N.D.I.A. गठबंधन की हिस्सा है

Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना कैंपेन लॉन्च (AAP's 2024 election campaign launched) कर दिया है। पार्टी ने दिल्ली के लिए कैंपेन की पंचलाइन रखी है, "संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल।" दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) और पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwat Mann) ने शुक्रवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में कैंपेन लॉन्च किया।

इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली के सभी 4 घोषित लोकसभा उम्मीदवार भी मौजूद रहे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता से अपील है कि आपके काम रोकने वालों, परेशान करने वालों और विकास को रोकने वालों को पहचानें और उनके गलत कामों की सज़ा दें। हम आपके परिवार का हमेशा ख्याल रखने वाले हैं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में सीट बंटवारे के समझौते के तहत I.N.D.I.A. अलायंस की पार्टनर कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि, पंजाब में दोनों पार्टियां स्वतंत्र रूप से आम चुनाव लड़ने का फैसला किया है।


दिल्ली की सियासी समीकरण

दिल्ली में कुल 7 लोकसभा सीटें हैं। इस बार का इलेक्शन इसलिए अलग होने वाला है, क्योंकि कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने का ऐलान किया है। इसके तहत दिल्ली में AAP 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

AAP दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा सीट पर लड़ रही है। जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ेगी। जिन 7 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे वे चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली हैं।

2019 के रिजल्ट

2019 में दिल्ली के आम चुनाव में केंद्र में सत्तारुढ़ बीजेपी ने सभी 7 सीटों पर जीत हासिल कर AAP और कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराकर क्लीन स्वीप किया था। भगवा पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव कुल 56.9 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस 22.5 फीसदी और AAP 18.1 फीसदी वोटों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 46.40 फीसदी रहा था।

ये भी पढे़ं- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अपनी सीट से दामाद को किया प्रमोट

जबकि करीब 33 फीसदी वोट आम आदमी पार्टी को मिले थे। पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस को छोड़कर बाकी वर्तमान पांचों सांसद रमेश बिधूड़ी (दक्षिण दिल्ली), मीनाक्षी लेखी (नई दिल्ली), हर्षवर्द्धन (चांदनी चौक) और प्रवेश वर्मा (पश्चिम दिल्ली) लगातार दूसरी बार अपने लोकसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।