Get App

Lok Sabha Elections 2024: "संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल", लोकसभा चुनाव के लिए APP का कैंपेन लॉन्च

आम आदमी पार्टी दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में सीट बंटवारे के समझौते के तहत I.N.D.I.A. अलायंस की पार्टनर कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि, पंजाब में दोनों पार्टियां स्वतंत्र रूप से आम चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Akhileshअपडेटेड Mar 08, 2024 पर 12:50 PM
Lok Sabha Elections 2024: "संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल", लोकसभा चुनाव के लिए APP का कैंपेन लॉन्च
Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी I.N.D.I.A. गठबंधन की हिस्सा है

Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना कैंपेन लॉन्च (AAP's 2024 election campaign launched) कर दिया है। पार्टी ने दिल्ली के लिए कैंपेन की पंचलाइन रखी है, "संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल।" दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) और पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwat Mann) ने शुक्रवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में कैंपेन लॉन्च किया।

इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली के सभी 4 घोषित लोकसभा उम्मीदवार भी मौजूद रहे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता से अपील है कि आपके काम रोकने वालों, परेशान करने वालों और विकास को रोकने वालों को पहचानें और उनके गलत कामों की सज़ा दें। हम आपके परिवार का हमेशा ख्याल रखने वाले हैं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में सीट बंटवारे के समझौते के तहत I.N.D.I.A. अलायंस की पार्टनर कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि, पंजाब में दोनों पार्टियां स्वतंत्र रूप से आम चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

दिल्ली की सियासी समीकरण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें