Lok Sabha Elections 2024: DMK के गठबंधन में शामिल हुई कमल हासन की पार्टी, लेकिन नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: 2019 के आम चुनावों में, दोनों पार्टियां सीट-बंटवारे पर सहमत हुईं, जिसके परिणामस्वरूप 39 लोकसभा सीटों में से 38 पर जीत हासिल हुई, जबकि कांग्रेस ने 9 में से 8 सीटों पर जीत हासिल की। कमल हासन और सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने यहां DMK मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में समझौते को अंतिम रूप दिया

अपडेटेड Mar 09, 2024 पर 3:46 PM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Elections 2024: DMK के गठबंधन में शामिल हुई कमल हासन की पार्टी

Lok Sabha Elections 2024: अभिनेता कमल हासन (Kamal Hassan) के नेतृत्व वाली पार्टी मक्कल निधि मय्यम (MNM) तमिलनाडु (Tamil Nadu) में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) नीत गठबंधन में शनिवार को शामिल हो गई और उसे आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए अपना समर्थन दिया। हासन की पार्टी को संसदीय चुनाव लड़ने के लिए सीट दिए जाने की अटकलों के बीच DMK ने MNM को 2025 के राज्यसभा चुनाव के लिए एक सीट आवंटित की।

हासन और सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने यहां DMK मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में समझौते को अंतिम रूप दिया। हासन ने समझौता करने के बाद मीडिया से कहा कि उन्होंने गठबंधन में शामिल होने का कदम किसी पद के लिए नहीं, बल्कि देश की खातिर उठाया।

उन्होंने गठबंधन को अपनी पार्टी का ‘पूर्ण समर्थन’ दिया। दोनों नेताओं के बीच बनी सहमति के अनुसार, MNM पार्टी तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीट और एकमात्र पुडुचेरी क्षेत्र में प्रचार अभियान से जुड़े कामगाज देखेगी।


हासन ने काफी पहले दिए थे संकेत

कमल हासन ने 'सनातन धर्म' विवाद पर उदयनिधि स्टालिन का बचाव करते हुए कहा था, "एक छोटे बच्चे (उदयनिधि) को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि उसने सनातन के बारे में बात की थी।"

हासन को दिसंबर 2022 में तमिलनाडु में उनकी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ देखा गया था। 2019 के लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) और 2021 के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने के बावजूद, MNM ने इरोड उपचुनाव में DMK के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन दिया। अभिनेता से राजनेता बने हासन ने 2018 में MNM की स्थापना की थी।

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, DMK सूत्रों के अनुसार, जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, DMK और उसकी सत्तारूढ़ सहयोगी कांग्रेस रविवार तक अपने सीट-बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दे सकती है।

सीट समझौते पर बातचीत फिलहाल चल रही है और इस वीकेंड में इसके फाइनल होने की उम्मीद है।

Lok Sabha Elections 2024: क्या अपनी भाभी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी सुप्रिया सुले? जानिए महाराष्ट्र में बना रहा क्या समीकरण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।