Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बाद अब पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अभिषेक बनर्जी ने सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए TMC उम्मीदवारों की घोषणा की। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) डायमंड हार्बर से चुनाव लड़ेंगे।
