Lok Sabha Election 2024 Highlights: कांग्रेस ने शुक्रवार (3 मई) को बहुप्रतीक्षित अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। राहुल गांधी जहां रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से मैदान में उतारा गया है। राहुल और शर्मा दोनों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए TMC को हिंदू विरोधी करार दिया
Lok Sabha Election 2024 Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए एक ही दिन में तीन रैलियों को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शायद दुनिया में कोई इंसान कल्पना तक नहीं कर सकता है कि ईश्वर रूपी जनता जनार्दन इतने आशीर्वाद बरसाएं और लगातार बरसाएं।
Lok Sabha Election 2024 Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए एक ही दिन में तीन रैलियों को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शायद दुनिया में कोई इंसान कल्पना तक नहीं कर सकता है कि ईश्वर रूपी जनता जनार्दन इतने आशीर्वाद बरसाएं और लगातार बरसाएं।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, "...मैंने पहले ही ये भी बता दिया था कि शहजादे वायनाड में हार के डर से अपने लिए दूसरी सीट खोज रहे हैं। अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है। ये लोग घूम-घूम कर सबको कहते हैं - डरो मत। मैं भी इन्हें यही कहूंगा - डरो मत, भागो मत। आज मैं एक और बात कहूंगा कांग्रेस इस बार पहले से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है।"
उन्होंने कहा कि आप भी जानते हैं अगर पद-प्रतिष्ठा की लालसा हो PM पद की लालसा हो तो एक बार इंसान PM की शपथ ले ले फिर उसके जीवन में ऊंचाई को प्राप्त हो ही जाती है। इतिहास में नाम दर्ज हो ही जाता है। लोगों को लगता है कि मोदी जी 2 बार PM रहे दुनिया में इतना नाम हो गया, अरे कभी तो आराम करो। मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं। मैं खुद के लिए जीना नहीं चाहता हूं। मैं 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने के लिए निकला हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं, मैं खुद के लिए जीना नहीं चाहता हूं। मैं तो आपकी सेवा का संकल्प लेकर, महान भारत माता के 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने के लिए निकला हूं। उन्होंने कहा कि मोदी विकसित भारत बनाने के लिए, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए दिन-रात एक किए हुए है। ये मैं अपने लिए नहीं, बल्कि अपनों के लिए कर रहा हूं। मेरे अपने मतलब - मेरा भारत, मेरा परिवार। आपके सपनों के लिए संकल्प लेकर जी रहा हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे देश ने और आप सबने इतना आशीर्वाद दिया है। शायद कोई इंसान अपने जीवन में ऐसी कल्पना तक नहीं कर सकता है कि ईश्वर रूपी जनता जनार्दन इतने आशीर्वाद बरसाएं और लगातार बरसाएं और सालों-साल ये आशीर्वाद बढ़ता ही जा रहा है। जीवन में इससे बड़ा संतोष क्या होता है।
प्रधानमंत्री झारखंड में भी रैली को करेंगे संबोधित, निकालेंगे रोडशो
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और रांची में रोडशो निकालेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम जिले का दौरा करेंगे, जहां वह अपराह्न तीन बजे चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में 'महा विजय संकल्प सभा' को संबोधित करेंगे और सिंहभूम व खूंटी लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। सिंहभूम और खूंटी अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए सुरक्षित सीट हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद और कांग्रेस का हाथ छोड़ पार्टी में शामिल हुई गीता कोरा को टिकट दिया है वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को खूंटी सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। प्रधानमंत्री, रैली को संबोधित करने के बाद शाम को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचंगे और भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच राजभवन तक रोडशो करेंगे।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि यह रोडशो हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक, अरगोड़ा चौक, भाजपा मुख्यालय, हरमू चौक, सहजानंद चौक और कार्तिक ओरांव चौक सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगा, जहां भाजपा कार्यकर्ता, नेता और आम लोग उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री शुक्रवार रात राजभवन में रुकेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी का शनिवार को पलामू और लोहरदगा संसदीय क्षेत्रों में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। पार्टी ने पलामू लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद विष्णु दयाल राम को फिर से टिकट दिया है जबकि लोहरदगा सीट से मौजूदा सांसद सुदर्शन भगत का टिकट काटकर राज्यसभा सदस्य समीर ओरांव को चुनाव मैदान में उतारा गया है। सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में 13 मई को मतदान होना है।