Get App

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में LJP ने 5 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान

Lok Sabha Elections 2024: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस और चचेरे भाई प्रिंस राज के साथ हाथ मिलाने की संभावना को लगभग खारिज करते हुए अपने दिवंगत पिता राम विलास पासवान द्वारा स्थापित पार्टी के विभाजन के लिए उन्हें सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया

Akhileshअपडेटेड Mar 30, 2024 पर 6:51 PM
Lok Sabha Elections 2024: बिहार में LJP ने 5 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान
Lok Sabha Elections 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव के सभी 7 चरणों में मतदान होगा

Lok Sabha Elections 2024: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी चिराग पासवान (Chirag Paswan) की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी प्रमुख चिराग पासवान हाजीपुर से आम चुनाव लड़ेंगे। चिराग पासवान की पार्टी को बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 5 सीटें मिली हैं। इस लिस्ट में जिन अन्य लोगों का नाम शामिल है उनमें जमुई से अरुण भारती, खगड़िया से राजेश वर्मा, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी और वैशाली से वीणा देवी शामिल हैं। बिहार में 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव के सभी 7 चरणों में मतदान होगा।

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस और चचेरे भाई प्रिंस राज के साथ हाथ मिलाने की संभावना को लगभग खारिज करते हुए अपने दिवंगत पिता राम विलास पासवान द्वारा स्थापित पार्टी के विभाजन के लिए उन्हें सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमख पासवान ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव को उस एक निराशाजनक दौर को पीछे छोड़ने के अवसर के रूप में देख रहे हैं, जिस दौरान कई लोगों ने मेरे राजनीतिक अवसान की पटकथा लिखी थी।

40 सीटें जीतने का दावा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें