MP Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए मध्य प्रदेश (MP) की सभी 29 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी 2019 में 28 सीटें जीतने के अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में उसने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया है। जबकि अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वालीं सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जगह भोपाल में किसी दूसरे उम्मीदवार को टिकट दिया है। ठाकुर उन आठ मौजूदा सांसदों में से एक हैं, जिनका टिकट काट दिया गया है और 15 मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट दिया गया है।
