Lok Sabha Elections 2024: MP की 10 सीटों पर कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, आठ पर नए चेहरे, यहां देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में छिंदवाड़ा से नकुल नाथ और भिंड से फूल सिंह बरैया को टिकट दिया गया है। 10 में से 8 सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। छिंदवाड़ा और बैतूल सीट पर ही पुराने उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस की मध्यप्रदेश के लिए पहली लिस्ट में किसी महिला उम्मीदवार का नाम नहीं है

अपडेटेड Mar 12, 2024 पर 8:47 PM
Lok Sabha Elections 2024: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिय गया

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस (Congress) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के बेटे नकुलनाथ (Nakul Nath) के नाम भी शामिल है। नकुलनाथ को दोबारा छिंदवाड़ा से ही टिकट दिया गया है। भिंड लोकसभा सीट से फूल सिंह बरैया चुनाव लड़ेंगे। टिकमगढ़ से पंकज अहिरवार, सीधी से कमलेश्वर पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। 10 में से 8 सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे गए हैं।

सिर्फ छिंदवाड़ा और बैतूल सीट पर ही उम्मीदवार रिपीट किए गए हैं। कांग्रेस की मध्यप्रदेश के लिए ये पहली लिस्ट है। इसमें किसी भी महिला उम्मीदवार का नाम नहीं है। मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीट हैं। पार्टी बाकी की 19 सीटों पर भी जल्द उम्मीदवार घोषित करेगी। जबकि भारतीय जनता पार्टी राज्य के लिए 24 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

कैसा था पिछले चुनाव का नतीजा?


वहीं अगर 2019 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) नतीजों की बात करें, तो बीजेपी ने मध्य प्रदेश में बहुत शानदारी जीत हासिल की थी। भगवा पार्टी राज्य की सभी 29 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 28 सीट पर जीत हासिल की थी। BJP की झोली में 58.00% वोट गया था।

जबकि कांग्रेस हालात बहुत खराब रही थी। कांग्रेस ने MP की सभी 29 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसके खाते में महज एक सीट छिंदवाड़ा गई थी, जहां से मौजूदा उम्मीदवार नकुल नाथ चुनाव जीते थे। उस दौरान BJP के बाद कांग्रेस को ही सबसे ज्याद 34.50% वोट मिले थे।

कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 10 उम्मीदवार सामान्य वर्ग और 33 प्रत्याशी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के लिए सोमवार को 60 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की थी, जिनमें करीब 43 पर मुहर लगाई थी।

MP लोकसभा चुनाव के लिए यहां देखें कांग्रेस की पूरी लिस्ट:

लोकसभा सीट उम्मीदवार
मुरैना
भिंड (SC) फूल सिंह बरैया
ग्वालियर
गुना
सागर
टीकमगढ़ (SC) पंकज अहिरवार
दमोह
खजुराहो
सतना सिद्धार्थ कुशवाह
रीवा
सीधी कमलेश्वर पटेल
शहडोल
जबलपुर
मंडला (ST) ओमकार सिंह मरकाम
होशंगाबाद
विदिशा
भोपाल
राजगढ़
देवास (SC) राजेंद्र मालवीय
मंदसौर
रतलाम
खरगोन (ST) पोरलाल खरते
खंडवा
बैतूल (ST) रामू टेकाम
छिंदवाड़ा नकुलनाथ
धार (ST) राधेश्याम मुवेल

Lok Sabha Elections 2024: MP में शिवराज को त्याग का तोहफा, BJP ने 24 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।