देश में हो रहे लोकसभा चुनावों में दूसरे राजनीतिक दलों के उलट ‘मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल’ (MARD) के लिए चुनाव जीतना या हारना कोई मायने नहीं रखता, बल्कि इस दल ने 'मर्दों' की आवाज बनने और पुरुषों के सम्मान की रक्षा के लिए चुनावी मैदान में अपनी मौजूगी दर्ज कराई है। साल 2018 में अपने गठन के बाद से अब तक 'MARD' ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ा है, उन सभी पर उसकी जमानत जब्त हो गई, लेकिन उसके नेताओं का कहना है कि वे चुनावी हार से कतई विचलित नहीं हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जारी किए गए अपने 'घोषणापत्र' में ‘बेटों के सम्मान में, मर्द उतरे मैदान में' नारा दिया है। पार्टी ने अब तक तीन सीटों (लखनऊ, रांची और गोरखपुर) के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।
