Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेल दिया है। इसे लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के परिवारवाद वाली टिप्पणी पलटवार भी कहा जा सकता है। RJD प्रमुख लालू यादव के 'परिवारवाद' वाले तंज के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत पार्टी के दूसरे नेताओं ने PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ एकजुटता दिखाते हुए अपना बायो बदल लिया। इन सभी नेताओं X पर अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' (Modi Ka Parivar) लिख दिया है।
