लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शशि थरूर और अभिनेता से नेता बने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं। इसके साथ ही बीजेपी की हेमा मालिनी, ओम बिड़ला और गजेंद्र सिंह शेखावत अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कराने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने हैं। पहले चरण के तहत पिछले शुक्रवार को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें मतदान प्रतिशत लगभग 65.5 रहा।
