Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting: 13 राज्यों की कुल 88 संसदीय सीटों पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच ने दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 1,192 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। 1,192 उम्मीदवारों में से 250 (21%) उम्मीदवारों ने घोषित किया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरे चरण के चुनाव मैदान में कुल 167 (14%) उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, और केरल के तीन उम्मीदवारों के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
