Lok Sabha Elections 2024: RLD ने बागपत और बिजनौर से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

Lok Sabha Elections 2024: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। साथ ही उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2024 के लिए एक उम्मीदवार की भी घोषणा की

अपडेटेड Mar 04, 2024 पर 8:38 PM
Lok Sabha Elections 2024: RLD ने बागपत और बिजनौर से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

Lok Sabha Elections 2024: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) की पार्टी ने बिजनौर और बागपत सीट से अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। RLD लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में BJP से हाथ मिला कर NDA गठबंधन में शामिल हो गई है।

RLD ने बिजनौर से चंदन चौहान (Chanda Chauhan) और बागपत से डॉ. राजकुमार सांगवान (Rajkumar Sangwan) को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2024 के लिए एक उम्मीदवार की भी घोषणा की।

RLD ने योगश चौधरी को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2024 के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।


कौन हैं ये दोनों उम्मीदवार?

चंदन चौहान इस वक्त मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से रालोद के विधायक भी हैं। चौहान गुर्जर समुदाय से आते हैं। उनके पिता संजय सिंह चौहान साल 2009 के लोकसभा चुनाव में बिजनौर से सांसद भी चुने गए थे। उनके दादा नारायण सिंह चौहान साल 1979 में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

इसके अलावा राजकुमार सांगवान जाट बिरादरी के सबसे वरिष्ठ एवं प्रभावशाली नेताओं में शुमार किये जाते हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों और गुर्जरों की खासी तादाद है, ऐसे में RLD की ओर इन दोनों बिरादरियों के उम्मीदवारों को उतारा जाना जातीय समीकरण साधने की कोशिश मानी जा सकती है।

इसके अलावा RLD ने विधान परिषद की एक सीट के लिये योगेश चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।

विधान परिषद चुनाव में कैसा होगा सीट बंटवारा?

हालांकि अभी NDA ने लोकसभा और विधान परिषद की सीटों के बंटवारे के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। मगर चर्चा है कि BJP उत्तर प्रदेश में अपने गठबंधन के सहयोगी दलों अपना दल (सोनेलाल), निषाद पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और रालोद के लिये कुल पांच सीटें छोड़ सकती है, बाकी 75 सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी उतारेगी।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल इसी साल मई में खत्म होने वाला है। इनमें भाजपा के 10 और अपना दल (सोनेलाल), समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का एक—एक सदस्य शामिल है।

Lok Sabha Elections 2024: PM मोदी, अमित शाह ने 2019 में तोड़े थे ये रिकॉर्ड, इस लोकसभा चुनाव में क्या कांग्रेस बचा पाएगी अपने गढ़

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।