Get App

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने UP की 16 लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, मैनपुरी से लड़ेंगी डिंपल यादव

Lok Sabha Elections 2024: सपा की ओर से ये लिस्ट ऐसे समय जारी की गई है, जब महागठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के साथ सीट के बंटवारे को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। ये घटनाक्रम इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी विपक्षी INDIA गुट का हिस्सा है और कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर बातचीत कर रही है

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 30, 2024 पर 6:26 PM
Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने UP की 16 लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, मैनपुरी से लड़ेंगी डिंपल यादव
Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने UP की 16 लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, मैनपुरी से लड़ेंगी डिंपल यादव

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (SP) ने आने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए 16 उम्मीदवारों के नामों की मंगलवार को घोषणा कर दी। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर ये लिस्ट जारी की है, जिसमें संभल सीट से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव, एटा से देवेश शाक्य, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनंद भदौरिया और उन्नाव से अनु टंडन को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इसी तरह, पार्टी ने लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डाक्टर नवल किशोर शाक्य, अकबरपुर से राजाराम पाल, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अंबेडकर नगर से लालजी वर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी और गोरखपुर से काजल निषाद को उम्मीदवार बनाया है।

सपा की ओर से ये लिस्ट ऐसे समय जारी की गई है, जब महागठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के साथ सीट के बंटवारे को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें